Uttarakhand

आनंद बर्द्धन ने संभाली उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव की जिम्मेदारी

वर्ष 1992 बैच के IAS आनंद बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश के 19वें मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभाल लिया। मुख्य सचिव कार्यालय में निवर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उन्हें कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर नवनियुक्त मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि पलायन वापसी, आजीविका, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर में वृद्धि की सरकार की प्राथमिकताएं हैं। इन्हें धरातल पर उतारा जाएगा।

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में आजीविका के संसाधन बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके साथ ही अवस्थापना विकास राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहरीकरण तथा राज्य का स्वास्थ्य क्षेत्र भी एक बड़ी चुनौती है। शहरी क्षेत्र तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्हें बेहतर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण भी एक बड़ा मुद्दा है। जल संकट का सामना पूरी दुनिया कर रही है। इन मुख्य मुद्दों पर आम नागरिक के हित में धरातल पर प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता है। राज्य की वित्तीय स्थिति के संबंध में उन्होंने कहा कि हमें नए संसाधनों की खोज तथा वर्तमान संसाधनों को बढ़ाने पर निरंतर कार्य करना होगा। इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि सशक्त उत्तराखंड प्रदेश सरकार का संकल्प है। इस दिशा में ठोस रोडमैप के साथ आगे कदम बढ़ाए जा रहे हैं। अल्पकालिक, मध्यकालिक और दीर्घकालिक रणनीति तय की गई है।मुख्य सचिव ने कहा कि शहरीकरण तथा राज्य का स्वास्थ्य क्षेत्र भी एक बड़ी चुनौती है। शहरी क्षेत्र तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्हें बेहतर बनाने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण भी एक बड़ा मुद्दा है। जल संकट का सामना पूरी दुनिया कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button