Mumbai Maharashtra

विधानसभा में उठा बोरीवली के अवैध धार्मिक स्थलों का मुद्दा——-*

भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई करने की मांग की

विधानसभा में मंगलवार को बोरीवली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थलों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने राज्य सरकार से चेंबूर, घाटकोपर-मानखुर्द और बांद्रा इलाके में एक धर्म विशेष के बने अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ मुंबई मनपा प्रशासन और म्हाडा के अधिकारी तोड़क कार्रवाई करने से किस तरह से कतरा रहे हैं इसका स्वयं का अनुभव भी साझा किया।

विधायक उपाध्याय ने विधानसभा में कहा कि वर्ष 2020 में चेंबूर इलाके में नूर-ए- इलाही नामक एक छोटी मस्जिद थी। सरकारी जमीन पर अवैध ढंग से बनी यह मस्जिद अब 32 हजार वर्ग फीट में विस्तारित हो गई है। जिसकी तीसरी मंजिल पर एक मजार बनाई गई है। इस उदाहरण के बाद उन्होंने मालाड के अंबूजवाडी में अवैध धार्मिक स्थल के खिलाफ तोड़क कार्रवाई करवाने वाले मंत्री मंगल प्रभात लोढा के खिलाफ साामाजिक कार्यकर्ता मेघा पाटकर की शिकायत पर दर्ज हुए केस की घटना को इस दौरान दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भाजपा विधायक उपाध्याय ने बांद्रा इलाके में सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक स्थलों के मुद्दों को भी सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि इस वक्त मुंबई और आस-पास के इलाकों में करीब 6 लाख वर्ग फीट जमीन पर एक धर्म विशेष के लोगों ने अवैध धार्मिक स्थलों का निर्माण कर कब्जा किया हुआ है। उपाध्याय ने राज्य सरकार से ऐसे अवैध धार्मिक स्थलों के खिलाफ जल्द से जल्द तोड़क कार्रवाई करने की मांग विधानसभा में की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button