Mumbai Maharashtra

महाराष्ट्र में घूमेगा राकांपा का‘महाराष्ट्र गौरव रथ यात्रा’

नदियों के जल और महापुरुषों की पावन भूमि की मिट्टी मुंबई में मंगलकलश के रूप में लाई जाएगी

मुंबई,

संयुक्त महाराष्ट्र की स्थापना के ६५ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) द्वारा पूरे राज्य में महाराष्ट्र महोत्सव मनाया जाएगा। एनसीपी की ओर से आयोजित महाराष्ट्र गौरव रथयात्रा का शुभारंभ आज बड़े उत्साह के साथ पार्टी प्रदेशाध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे के हाथों हुआ। यह रथयात्रा महाराष्ट्र के पाँच प्रमुख क्षेत्रों—मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिम महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र और कोंकण से गुज़रेगी। इस यात्रा के दौरान हुतात्मा स्मारक, मंदिर, दरगाह, गुरुद्वारे, तीर्थस्थलों से पवित्र मिट्टी, नदियों का जल और गढ़-किलों की मिट्टी एकत्र कर मुंबई लाया जाएगा
यह रथ
मराठवाड़ा: हिंगोली, परभणी, नांदेड़, लातूर, धाराशिव, बीड़, जलना, छत्रपति संभाजीनगर
• विदर्भ: नागपुर, भंडारा, गढ़चिरोली, चंद्रपुर, अमरावती, बुलढाणा, वाशिम, यवतमाल, अकोला, वर्धा
• कोंकण: सिंधुदुर्ग, रत्नागिरी, रायगढ़, पालघर, ठाणे, मुंबई

• पश्चिम महाराष्ट्र: कोल्हापुर, सांगली, सातारा, सोलापुर, पुणे
• उत्तर महाराष्ट्र: जलगांव, नंदुरबार, धुले, अहिल्यानगर, नाशिक

महाराष्ट्र के कोने-कोने से, जहां महान व्यक्तित्वों का वास और योगदान रहा है, वहां की मिट्टी और नदियों का जल रथ पर सजे मंगलकलशों में एकत्र किया जाएगा। ये मंगलकलश १ मई से पहले मुंबई लाए जाएंगे।

इस महाराष्ट्र गौरव रथयात्रा के शुभारंभ अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सांसद सुनील तटकरे, पूर्व मंत्री संजय बनसोडे, कोषाध्यक्ष विधायक शिवाजीराव गर्जे, मुख्य प्रवक्ता आनंद परांजपे, युवक प्रदेशाध्यक्ष सूरज चव्हाण, प्रदेश प्रवक्ता संजय तटकरे, मुंबई कार्याध्यक्ष सिद्धार्थ कांबळे, कार्याध्यक्ष शिवाजीराव नलावडे, सह-कोषाध्यक्ष संजय बोरगे, मुंबई महिला अध्यक्षा आरती साळवी, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट की सदस्या मनीषा तुपे, मुंबई युवक अध्यक्ष सुनील गिरी, दक्षिण मुंबई जिलाध्यक्ष महेंद्र पानसरे, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के सदस्य सुधर्शन सांगळे समेत पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button