Mumbai Maharashtra

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ ट्रेलर, असली पिक्चर अभी बाकी

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा
मावल लोकसभा संसदीय क्षेत्र के पांच नगरसेवक शिवसेना में शामिल
कांग्रेस, राष्ट्रवादी, उबाठा के पदाधिकारियों ने उठाया धनुष-बाण

मुंबई,

पहलगाम आतंकवादी हमले की घटना का करारा मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने आज पाकिस्तान को सबक सिखाया है। परंतु ऑपरेशन सिंदूर तो सिर्फ ट्रेलर है असली पिक्चर तो अभी बाकी है। इस प्रकार का विश्वास शिवेसना के मुख्य नेता व राज्य के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की है। मावल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पांच नगरसेवकों सहति कांग्रेस, राष्ट्रवादी, उबाठा गुट के सैकड़ों पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में आज शिवसेना में प्रवेश किया।

इस अवसर पर वे बोल रहे थे। मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद श्रीरंग बारणे, शिवसेना उपनेता संजय निरुपम, शिवसेना सचिव राम रेपाले उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जैसा को तैसा जवाब दिया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह चेतावनी पहले ही दी थी। आज किया गया एयर स्ट्राईक सिर्फ ट्रेलर था असली पिक्चर अभी बाकी है।

पहले हमारे जवानों का शिरच्छेदन कर पाकिस्तान ले जाने का पाप आतंकवादियों ने किया था। उस वक्त के नेताओं ने पाकिस्तान को करारा जवाब नहीं दिया था। आतंकवादी हमले की घटना के बाद वे मुंह में दही जमाकर चुप बैठ जाते थे।

उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस पर बोला है। परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है।

घर में घुसकर मारेंगे इस प्रकार की जवाब देने वाला यह नया भारत है।

पहलगाम में आतंकवादियों ने धर्म पूछकर निर्दोष नागरिकों को हत्या की।
जबकि आज एयर स्ट्राईक करते वक्त भारतीय सेना ने पाकिस्तान के निर्दोष नागरिकों की मानवता की दृष्टि से चिंता की।

इसके आगे भी पाकिस्तान को इस प्रकार का मुंहतोड़ करारा जवाब मिलता रहेगा। इस बारे में शक करने की कोई गुंजाई नहीं है। क्योंकि सभी देशवासी मोदीजी के साथ खड़े हैं। इस प्रकार का विश्वास उप मुख्यमंत्री शिंदे ने व्यक्त किया है।

सांसद श्रीरंग बारणे के मार्गदर्शन में आज पिंपरी चिंचवड महानगरपालिका के तीन नगरसेवकों और लोणावाला नगर परिषद के दो नगरसेवकों ने शिवसेना का धनुष-बाण हाथ में लिया। इसमें बालासाहेब ओव्हाल, कल्पना आखाडे, सिंधू परदेशी, अनंता आंद्रे, दत्तात्रय झाडे, भाऊसाहेब सकाटे, मदन शेडगे, सोमनाथ कोंडे, प्रकाश पाठारे, रमेश नगरकर, आनंद जांभले, हनुमंत ठाकर, सुरेश लाड, वैभव हजारे, राजेश वाघवले, नवनाथ हारपुडे, श्रीपत तुर्डै, कैलास खरमारे, अमिता गायकवाड, प्रिया पवार, विजय अखाडे, संकेत जाधव, बाळासाहेब वाल्हेकर, राजु खांडभोर, दत्ता केदारी, राम सावंत, संजय भोईर, शिला भोंडवे, शुभांगी कालंगे, सुनील हगवणे इस तरह से मावल निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस, राष्ट्रवादी और उबाठा गुट के संगठक, उप शहर प्रमुख, शाखा प्रमुख, तालुका संगठक, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने शिवसेना में प्रवेश किया।

शिवसेना उपनेता संजय निरुपम के मार्गदर्शन में मुंबई के स्थानीय लोकाधिकार समिति के विजय परब ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ उप मुख्यमंत्री शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में प्रवेश किया। स्थानीय लोकाधिकार समिति ने अनुशासनबद्ध ढंग से पार्टी का विस्तार करने का काम बालासाहेब के मार्गदर्शन में किया। इस प्रकार की जानकारी उप मुख्यमंत्री शिंदे ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button