Mumbai Maharashtra

प्यासे घाटकोपर निवासियों ने निकाला हंडा मोर्चा लाकर किया विरोध प्रदर्शन

मुंबई/प. प्रतिनिधि:- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और शिवसेना नेता युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे के आदेश पर मुंबई में पानी के मुद्दे पर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी की ओर से मनपा कार्यालय पर आक्रामक विरोध प्रदर्शन किया गया। शिवसेना विभाग प्रमुख तुकाराम (सुरेश) कृष्ण पाटिल और विभाग समन्वयक श्रीमती प्रज्ञा प्रकाश सकपाल के नेतृत्व में, घाटकोपर पश्चिम और घाटकोपर पूर्व विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल मनपा एन विभाग कार्यालय का दौरा किया।


पानी के मुद्दे पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों शिवसैनिक महिलाओं का यह खाली हंडा मोर्चा घाटकोपर पश्चिम रेलवे स्टेशन वेलकम होटल से घाटकोपर एन विभाग कार्यालय तक निकाला गया। इस हंडा मोर्चा में घाटकोपर पूर्व और पश्चिम विधानसभा क्षेत्रों के सैकड़ों महिलाएं और पुरुष शिवसेना पदाधिकारी, युवा सेना पदाधिकारी और संगठन पदाधिकारी उपस्थित थे। शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे के आदेश पर शिवसेना नेता, युवा सेना प्रमुख तथा विधायक आदित्य ठाकरे के मार्गदर्शन में उत्तर पूर्व मुंबई वार्ड क्रमांक 8 की ओर से आज मनपा कार्यालय, ‘एन’ वार्ड, घाटकोपर पूर्व में हंडा मोर्चा निकाला गया। इस हंडा मोर्चा के अंतर्गत विभिन्न जल समस्याएं जैसे दूषित जलापूर्ति, कम दबाव में पानी, प्रभाग में अघोषित पानी कटौती, नाली सफाई की समस्या, सड़कों के खस्ताहाल अपर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं तथा प्रस्तावित कचरा गंदगी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर शिवसेना विभाग प्रमुख तुकाराम (सुरेश) कृष्ण पाटिल एवं विभाग संगठक श्रीमती. प्रज्ञा प्रकाश सकपाल के साथ विधानसभा अध्यक्ष सुभाष पवार, संजय चव्हाण, उपविभाग प्रमुख सुनील मोरे, चंद्रपाल चंदेलिया, विलास पवार, विजय पडवाल, अजीत गुजर, विधानसभा के सभी पदाधिकारी, शाखा प्रमुख, विभाग के शिवसैनिक, युवासैनिक एवं विभाग के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। पूरी समस्याओं को लेकर शिष्टमंडल कार्यकारी अभियंता जितेंद्र पाटिल से मिला और पाटिल ने सभी विषयों का शीघ्र ही हल करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button