हल्दी कुमकुम से होती है सौभाग्य में वृद्धि*


मुंबई*। मकर संक्रांति को लेकर मेघ धनुष आर्ट ग्रुप द्वारा हल्दी कुमकुम का एक आयोजन मुलुंड स्थित लायंस क्लब में किया गया था, जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में मेघ धनुष आर्ट ग्रुप की अध्यक्षा भावना राजा वाढा ने कहा कि हल्दी कुमकुम जैसे आयोजनों से महिलाओं में मेल जोल बढ़ता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इससे विचारों का आदान प्रदान होता है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको और एक्टिव होने की जरूरत है। इस दौरान तिल गुड़ प्रतियोगित भी आयोजित की गई थी। यह ग्रुप पिछले दस साल से सामाजिक कार्य करने में जुटा है। इस कार्यक्रम में महिला समस्या निवारण स्वाभिमान मंच मुंबई का भी सहयोग रहा। इस मौके पर प्रीति मसरू , काजल कोटक, दीपाली, कल्पना बेन के अलावा लालजी सर , भरत भाई गंगेरिया व एन बी सिंह समेत काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं।