गढ़वाल एकता समिति की वार्षिक बैठक 26 जनवरी को


ठाणे के उत्तराखंड समाज की जागरूक संस्थाओं में से एक गढ़वाल एकता समिति की सर्व सदस्यों की वार्षिक बैठक 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को शाम पांच बजे संस्था कार्यालय में आयोजित की गई है यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भट्ट ने एक पत्र निकाल कर सादर की है। उनके अनुसार इस साल 2025-26 को संस्था निम्नलिखित विषयों पर चर्चा करेगी। सभी को नव वर्ष, उत्तरायणी, मकरैणी, घुघुतिया लोकपर्व की शुभकामनाएं।
गढ़वाल एकता समिति ठाणे के सभी सम्मानित सदस्यों को सूचित किया जाता है कि मंडल की आम सभा बैठक निम्न कार्यक्रमानुसार निश्चित की गई है ।
दिनांक – 26 जनवरी, 2025।
समय – शाम 5 बजे ।
स्थान – समिति ऑफिस, सिल्की अपार्टमेंट, किसन नगर, ठाणे ।
बैठक का एजेंडा:
१. पिछली २६-०१-२०२४ की आम सभा के मिनट्स का अनुमोदन करना।
२. वर्तमान कार्यकारिणी के पिछले 1 वर्ष के कार्यकलाप की रिपोर्ट।
३. वर्तमान कार्यकारिणी के पिछले 1 वर्ष के आय – व्यय का विवरण।
४. वर्तमान कार्यकारिणी को समिति के सदस्यों की सूची तैयार करने का अधिकार देना।
५. समिति की नियमावली मे सुधारों की चर्चा करना।
६. आनेवाले वर्ष के भावी कार्यक्रमों पर विचार विमर्श।
और शेष सदस्यों के पहुंचने पर तय किया जाएगा।