Mumbai Maharashtra

कौन बनेगा महाराष्ट्र भाजपा का मुखिया?

प्रदेश अध्यक्ष की रेस में खींचतान दो बड़े नेताओं का नाम सबसे आगे

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा नीत महायुति की सरकार बन गई है, और भाजपा ने राज्य में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की जोड़ी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चंद्रशेखर बावनकुले के मंत्री बनने के बाद, प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति के अनुसार, बावनकुले को प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई लेनी पड़ेगी, लेकिन उनकी जगह कौन लेंगे, इसे लेकर खींचतान जारी है

रवींद्र चव्हाण: सबसे प्रबल दावेदार डोंबिवली के विधायक रवींद्र चव्हाण को मंत्रीमंडल में जगह नहीं मिलने के बाद उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, पार्टी के चुनाव प्रभारी बनाए जाने के बाद उनकी अध्यक्ष बनने की संभावना कम मानी जाती है।

संजय कुटे का नाम भी चर्चा में पूर्व मंत्री डॉ. संजय कुटे का नाम भी अध्यक्ष पद के लिए चर्चा में है। वह जलगांव की जमोद सीट से विधायक चुने गए हैं, और उनकी भी संगठन में अहम भूमिका निभाने की संभावना है।

बावनकुले को मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चाएं हैं कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की तरह चंद्रशेखर बावनकुले को तीन महीने का एक्सटेंशन दिया जा सकता है, और मार्च या अप्रैल में होने वाले निकाय चुनाव के बाद नए अध्यक्ष का ऐलान किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button